सोमवार, 21 जून 2010

FATHERS DAY - a special prayer

एक स्पेशल प्रार्थना

                                     फादर्स  डे
               परम पिता परमात्मा से एक विशेष प्रार्थना 

विश्व के पुरातन एवं आधुनिक लगभग सभी धर्म ग्रंथों में इस श्रृष्टि के सिरजन,पालन और संघार करने वाले सर्वशक्तिमान भगवान को "पिता " क़ह कर पुकारा गया है. .हिन्दू धर्म ग्रन्थों में "परम पिता" और ईसाई पुस्तकों में उसी को  "होलीफादर" कहा जाता  है 

ह्म इन्ही "पिता"के श्रीचरणों में आज अपनी ये प्रार्थना अर्पित कर रहे हैं. 
(राधा स्वामी - दयालबाग़ के सौजन्य से श्री राम परिवार में यह वर्षों से गायी जाती है).

प्रार्थना                                      

तेरे चरणों में प्यारे ऐ पिता मुझे ऐसा दृढ बिस्वास हो
क़ि मन में मेरे सदा आसरा तेरी दया व् मैहर की आस हो. 
("Beloved  Father  Bless me with an unfaltering FAITH in your GRACE so that I always depend upon your kindness.)


चढ़ आये जो कभी दुःख की घटा या पाप करम की होये तपन
तेरा नाम रहे मेरे मन बसा ,तेरी दया व् मेहर क़ि आस हो. 
तेरे चरणों में प्यारे ऐ पिता ----------------------------------
(If clouds of misery compel me to adopt unholy practices may I be reminded to remember your name inviting your GRACE).


यह काम जो हमने है सर लिया करें मिल के ह्म तेरे बाल सब,
तेरा हाथ जो ह्म पर रहे सदा तेरी दया व् मैहर क़ि आस हो.
तेरे चरणों में प्यारे ऐ पिता ------------------------------------
(We- Your loving children be enabled to carry out the jobs assigned to us, as a team, and your BLESSINGS be always available to us.. )


मनसा वाचा कर्मना सब को सुख पहुचाऊ 
अपने मतलब कारने दुक्ख न दे तू काहु
यदी सुख तू ना दे सके तो दुःख काहू ना दे 
ऎसी रहनी जो रहे सो ही आत्म सुख ले
(May we be enabled to serve with our heart & soul the needy,to make them feel happy Our acts should not cause pain to any one.If we are not able to make any one happy we   have no right to cause pain to others Those who follow this divine principle will be blessed ) 


आज इतना ही ,कल से निज अनुभव की कथा फिर चालू हो जायेगी  


निवेदक:व्ही एन.श्रीवास्तव "भोला"

कोई टिप्पणी नहीं: