गुरुवार, 12 अप्रैल 2012

शंकर शिव शम्भू साधु संतन सुखकारी

"औघड दानी शिव" 

अपने इष्ट श्री राम के अमृत तुल्य मधुर नाम का  सतत जाप करने वाले भोलेभाले देवता 'शिव-शंकर' ने क्षीरसागर के मंथन से प्राप्त भयंकर विष, 'कालकूट' का सहर्ष पान किया पर उसे अपने कंठ से नीचे नहीं उतरने दिया !  "कालकूट" यदि शंकर के उदर तक पहुंच जाता तों समस्त सृष्टि का ही विनाश हो जाता , न सुर बचते न असुर  !  यदि शिव   विषपान न करते तों दृढ हो जाता असुरों का अहंकार और  देवताओं तथा मानवता का कल्याण  और विपत्ति निवारण असंभव हो जाता !

इस " कालकूट-पान " से शंकरजी को न कोई पीड़ा हुई ,न कोई  कष्ट ,लेकिन उस विष के 'तेजाबी प्रभाव' और उससे उत्पन्न असह्य 'ताप' के कारण शंकरजी का कंठ नीला पड़ गया और उनका नाम पड़ा - "नील कंठ" !

शंकरजी के सतत नाम जाप ने उनके कंठ में ,'मरहम' का काम किया ! शीतल रामनामी  'गिफ्ट रेप' में लिपटा वह कालकूट विष भी शंकर को शीतलता प्रदान करता रहा !

शंकरजी की कंठ कोठरी में 'विष' तथा 'रामनाम' के उस मधुर मिलन ने उन्हें एक विशेष (विष + राम)  =  विश्राम , परमानंद युक्त विश्राम प्रदान किया ! यह वही "परम विश्राम" है जिसे रामभक्त तुलसीदास ने अपने इष्ट श्रीराम  की लवलेश कृपा से अनुभव किया  जिसके परमानंद में सराबोर-आत्मविभोर तुलसी आजीवन कहता रहा   - 

जाकी कृपा लवलेश सों मतिमंद तुलसीदास हूँ
   पायो परम विश्राम 'राम' समान प्रभु नाही कहूँ  !
-----------------------------


शंकर शिव शम्भु साधु संतन सुखकारी     
सतत जपत राम नाम अतिशय शुभकारी  
Lord Shiva bestows His Grace & ; happiness upon all saintly devotees ..
HE constantly chants RAM NAM and  showers BLISS upon all
==============================================

आइये उस रामभक्त ,भोले शिवशंकर की वन्दना करें जिनके स्मरण मात्र से सभी साधू संत सुखी हो जाते हैं और जो  हजारों दिव्य नामों में सर्वश्रेष्ठ और सर्वोपरि 'राम नाम' का जाप  प्रतिपल - सतत करते  रहते  है !
+++++++++++++ 

ओम नमः शिवाय + ओम नमः शिवाय + ओम नमः शिवाय  


राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे 
सहस्त्र नाम त तुल्यम राम नाम वरानने
(A shloka from "RAM RAKSHAA SROTAM"  
बुद्ध कौशिक' रचित 'राम रक्षा' स्रोतम से एक श्लोक)

  रामनाम मधुबन का भ्रमर बना मन शिव का ,
निश  दिन  सिमरन  करता नाम  पुण्यकारी !!
In the divine 'Garden of Ram Nam', Lord Shiva freely moves about like a honey Bee humming  restlessly the holy name of HIS master - "SRI RAMA" 



शंकर शिव शम्भु साधु संतन सुखकारी     
सतत जपत राम नाम अतिशय शुभकारी  

Lord Shiva bestows immense pleasure and happiness to saintly beings
HE chants the holy name of  SRI RAMA constantly.

लोचन त्रय अति विशाल , सोहे नव चन्द्र भाल 
रुंड मुंड ब्याल माल , जटा गंग धारी 
शंकर शिव शम्भु साधु संतन सुखकारी 

Lord Shiva has three large beautiful eyes , HE is crowned with a 
bright celestial crescent moon on his forehead and dons Garlands of human skulls 
and a shiny hooded serpent around His body. The heavenly river 
Ganges rests in the thick matted locks of hair piled over His head.

पारबती पति सुजान,प्रमथराज वृषभ यान
सुर नर मुनि सैव्यमान त्रिविध ताप हारी 
शंकर शिव शम्भु साधु संतन सुखकारी

Lord Shiva is the learned husband of Parbatii and sole master & mentor of 
His devotees and followers . He is worshipped & served by All beings 
including those blessed with divinity . In return HE relieves his devotees 
of their all worldly miseries ,pains and problems .

औघड़दानी महान ,कालकूट कियो पान  
आरतहर तुम समान को है त्रिपुरारी 
शंकर शिव शम्भु साधु संतन सुखकारी

Whimsically Generous Lord Shiva is a temperamental Giver of Alms .
To save Devas from peril  HE drank the 'Kaalkuutt' poision .

O. Lord Shiva , NO ONE in this universe is as kind and merciful as You are 
 शब्द एवं स्वरकार - गायक -  भोला 
 ======
A NOTE : -  This SHIVA BHAJAN written composed and sung by BHOLA and family in early 19 sixties was recorded by Hindustan Star Co. in India .
  Incidentally this song became the SIGNATURE TUNE 
for the HINDI programmes of RADIO SURINAM of West Indies . 
This  Bhajan was  very popular with overseas Indians in early 1960s and 70s. 
========================================================.
निवेदक : व्ही . एन . श्रीवास्तव 
सहयोग : श्रीमती कृष्णा भोला श्रीवास्तव 
====================== 

1 टिप्पणी:

Shalini kaushik ने कहा…

bhakt jano ke kalyan hetu karte jo vishpan hain,
nirvivadit roop se vahi apne bhagvan hain.
aur bholenath to har tarah se hi apne bhagvan hain.bahut सुन्दर prastuti.बहुत उपयोगी जानकारी आभार.i.मंज़िल पास आएगी.