सिया राम के अतिशय प्यारे,
अंजनिसुत मारुति दुलारे,
श्री हनुमान जी महाराज
के दासानुदास
श्री राम परिवार द्वारा
पिछले अर्ध शतक से अनवरत प्रस्तुत यह

हनुमान चालीसा

बार बार सुनिए, साथ में गाइए ,
हनुमत कृपा पाइए .

आत्म-कहानी की अनुक्रमणिका

आत्म कहानी - प्रकरण संकेत

गुरुवार, 27 जनवरी 2011

साधन -"भजन कीर्तन" # २ ७ ८


हनुमत कृपा - अनुभव 
साधक साधन साधिये                              साधन -"भजन कीर्तन"

आज का भजन 
-----------------
अब  तुम  बिन  को  मोरि राखे  लाज 
मेरे  राम गरीब निवाज !!

मैं असहाय अधम अज्ञानी ,पतितन को सरताज !
पतित उद्धारन बिरद आपनों सिद्ध करो महराज !!
मेरे  राम गरीब निवाज !!

जिन जिन ध्याये तिन तिन पाए,अजामील गज ब्याध !
हमरी बारी जाय छुपे तुम किन कुंजन में आज !!
मेरे  राम गरीब निवाज !!


दया क्षमा करुणा शुचिता दो मुझको मेरे राम !
सारे कर्म करू प्रभु जी मै लेकर तेरा नाम !!
मेरे  राम गरीब निवाज !!


मैं अपराधी हूं बड़ा अवगुण भरा विकार !
क्षमा करो अपराध सब अपना बिरद बिचार !! 
मेरे  राम गरीब निवाज !!

निवेदक 
व्ही .एन. श्रीवास्तव "भोला"